बिठूर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में बुधवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कॉलेज पहुंचने में देरी होने पर एक शिक्षक ने छात्रों की पिटाई कर दी, जिससे वे नाराज हो गए। छात्रों का कहना है कि वे कोहरे के कारण बुधवार को थोड़ा देर से पहुंचे थे। छात्रों ने बताया कि देर से पहुंचने पर उन्हें गेट पर रोका गया और फिर पीटा गया। जब उन्होंने पिटाई का विरोध किया, तो शिक्षक ने डंडे से मारना शुरू कर दिया। घायल छात्रों में तरुण और अभिषेक शामिल हैं। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि वहां मौजूद शिक्षक ने छात्राओं को भी पीटा, जिससे कई छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्राओं को कॉलेज के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर बिठूर थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की। बिठूर थाना प्रभारी अशोक सरोज ने बताया कि छात्रों से बातचीत की जा रही है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिटाई से नाराज होकर छात्र हंगामा कर रहे हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।
https://ift.tt/IZm93bK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply