DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिजनौर रेस्तरां में अश्लील वीडियो बनाने का आरोप:युवक-युवतियों को ब्लैकमेल करने पर कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू

बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के जजी चौराहे के पास स्थित एक रेस्तरां में युवक-युवतियों के अश्लील वीडियो बनाने और उन्हें ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी की तहरीर पर एक कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह मामला बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के जजी चौराहे के पास स्थित एक फास्ट फूड एंड रेस्तरां से जुड़ा है, जिसकी मालिक एक महिला वकील हैं। बुधवार को कुछ लोगों ने रेस्तरां पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि वहां स्पाई कैमरा लगाकर प्रेमी युगल के अश्लील वीडियो बनाए जा रहे हैं और बाद में कर्मचारियों द्वारा उन्हें ब्लैकमेल किया जाता है। हंगामे के दौरान, लोगों ने रेस्तरां के एक कर्मचारी का मोबाइल छीनकर जांच की, जिसमें बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो और फोटो मिले। सूचना मिलने पर सिटी सीओ संग्राम सिंह और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। हालांकि, जांच में कोई स्पाई कैमरा नहीं मिला, लेकिन पुलिस ने रेस्तरां का डीवीआर अपने कब्जे में ले लिया। जांच के बाद, सिविल लाइन चौकी प्रभारी कुलवीर सिंह की तहरीर पर कर्मचारी सतेंद्र कुमार और अन्य स्टाफ के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।


https://ift.tt/vDWNS0Y

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *