बिजनौर के मण्डावर थाना क्षेत्र में विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। यह घटना मण्डावर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर देवमल गांव की है। किरतपुर थाना क्षेत्र के गांव ज्वाला चंडी निवासी हरवीर सिंह ने अपनी बेटी दामिनी उर्फ सोनी की शादी दो वर्ष पहले मोहम्मदपुर देवमल के अभिषेक पुत्र मुन्नू से की थी। शनिवार सुबह दामिनी का शव घर के अंदर मिला। मायके वालों ने आरोप लगाया कि दामिनी की गला घोंटकर हत्या की गई है। मृतका के पिता हरवीर सिंह ने दामिनी के पति अभिषेक, ससुर मुन्नू, सास रेखा और देवर भूरे पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए मण्डावर थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पहले सास रेखा को गिरफ्तार किया गया था। अब पुलिस ने आरोपी पति अभिषेक को भी पकड़ लिया है। अभिषेक को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
https://ift.tt/exItqsa
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply