बिजनौर के नांगल सोती थाना क्षेत्र के दिनोड़ी गांव में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक पुलिस के पहुंचने से पहले ही टावर से नीचे उतर आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना शुक्रवार शाम की है। 19 वर्षीय अजय नामक युवक कथित तौर पर गांव के ही एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ता देख आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीणों ने युवक से नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। हालांकि, पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक टावर से नीचे उतर चुका था। बताया जा रहा है कि युवक करीब आधे घंटे तक टावर पर बैठा रहा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक टावर पर क्यों चढ़ा था फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
https://ift.tt/DzmfP1x
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply