DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिजनौर में मकान में लगी आग:लाखों का सामान और नकदी जलकर राख, बेटे की शादी का सामान रखा था

बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में देर शाम एक मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में घर में रखा लाखों का सामान और 50 हज़ार की नगदी जलकर राख हो गई। यह घटना नई बस्ती निवासी बाला देवी पत्नी स्वर्गीय वीरेंद्र कुमार के मकान में हुई। बाला देवी ने अपने बेटे की शादी के लिए घर में काफी सामान इकट्ठा कर रखा था, जो आग की भेंट चढ़ गया। घटना के समय बाला देवी घर पर अकेली थीं। उनके दोनों बेटे नोएडा में नौकरी करते हैं और इकलौती बेटी की शादी हो चुकी है। बाला देवी घर में ही एक छोटी परचून की दुकान चलाती हैं।
बताया जा रहा है कि शाम के समय उन्होंने कमरे में रखी मूर्ति के सामने दिया जलाया था और उसके बाद दुकान पर आ गई थीं। आशंका जताई जा रही है कि इसी दिए से आग लगी, जिसने देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो चुका था।


https://ift.tt/pGDTwx5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *