बिजनौर में दिनदहाड़े फौजी के घर से 20 लाख रुपए की लूट हुई है। एक महिला और एक पुरुष भिखारी बनकर घर पहुंचे और दरवाजा खटखटाकर भीख मांगी। महिला के गेट खोलते ही दोनों ने उसके गले पर चाकू लगा दिया। फिर उसे धक्का देते हुए घर के अंदर ले गए। चाकू के बल पर युवक ने महिला को बेड पर बैठा दिया। इसके बाद उसके साथ आई महिला ने अलमारी खोली और उसमें रखे करीब 25 तोला सोने और चांदी के सभी जेवर निकाल लिए। बदमाश जेवरों को झोले में भरकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। घटना के वक्त महिला और उसका चार साल का बेटा ही घर पर थे। पति खेत में गए हुए थे, जबकि देवर जम्मू-कश्मीर में सेना में तैनात है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा तत्काल मौके पर पहुंचे। एसओजी, फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीमों ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शक के आधार पर चार भिखारियों को हिरासत में लिया है। पूरा मामला शनिवार सुबह 9 बजे हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के मंडौरा जट गांव का है। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए.. घर में अकेली थी शिवानी गांव मंडौरा जट निवासी शिवानी पत्नी अमित उस समय घर पर अकेली थीं। परिवार के अन्य सदस्य जंगल गए हुए थे। इसी दौरान मुंह पर कपड़ा बांधे दो महिलाएं और एक पुरुष मकान की पूरब दिशा से घर में दाखिल हो गए। बदमाश सीधे मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंचे और कमरों में रखे सोने-चांदी के जेवर समेट लिए। जब वे नीचे आए और शिवानी ने विरोध किया तो बदमाशों ने गले पर चाकू मार दिया। इसके बाद बदमाश महिला के गले से सोने की चेन और कानों से कुंडल लूटकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि एक महिला एक आदमी था,दो के चेहरे ढके थे, उसे चाकू लगाया और उसके गले कान और नाक के आभूषण निकाल लिए,साथ ही ऊपर कमरे में रखे आभूषण ले गए। महिला से जब पुलिस ने बदमाशों का हुलिया पूछा तो उसके बताए कि उन्होंने पेंट जैकेट,पजम्या और शाॅल ओढ़ा हुआ था 20 लाख की लूट का दावा शिवानी के ससुर योगेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाश उनके बड़े बेटे सुमित (फौजी, जम्मू-कश्मीर में तैनात) और छोटे बेटे अमित के कमरों से करीब 25 तोला सोने के जेवर ले गए। कुल मिलाकर करीब 20 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण लूटे गए हैं। घायल शिवानी ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले एक व्यक्ति घर पर आया था। उसने खुद को यूनियन बैंक का अधिकारी बताया और पति अमित के बारे में जानकारी ली थी। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।
बदमाशों ने बहू के गले पर चाकू मारा घर के मालिक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि करीब 20 लाख रुपए के सोने चांदी के लूट की गई है। योगेन्द्र ने कहा कि घर में उनकी बहू और छोटा बेटा था। चोरी करके भाग रहे दोनों को जब बहू ने रोकने की कोशिश की तो उन लोगों ने उस पर हमला कर दिया। गले से सोने की चेन और कान से कुंडल लूटकर मौके से फरार हो गए। जिसके बाद हमने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। SP बोले – हर एंगल से जांच घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा मौके पर पहुंचे। उनके साथ एसओजी, फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट की टीमें भी जांच में जुट गईं। पुलिस ने पड़ोसी गांव माड़ी से दो महिलाओं समेत पांच भिखारियों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि सुबह करीब 9:30 बजे घटना की सूचना मिली। घर में दो रास्ते हैं, बदमाश किस रास्ते से आए, इसकी जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ………………………………… यह खबर भी पढ़ें आईफोन देकर एग्स निकलवाने वाली 4 महिलाएं पकड़ी गईं:प्रयागराज में शर्म से सिर झुकाकर खड़ी रहीं, नाबालिग को शादीशुदा बताकर किया था खेल प्रयागराज में नाबालिग लड़कियों के ओवा एक्सट्रैक्शन यानी अंडाणु (एग्स) निकालकर बेचने के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने रैकेट में शामिल 4 महिलाओं समेत 5 को हिसरात में लिया है। इसमें मां-बेटी, आईवीएफ की एजेंट, महिला और बेटा शामिल है। इन पर आरोप है कि इन्होंने एक नाबालिग लड़की को अपने जाल में फंसाया। उसे आईफोन और 10 हजार रुपए का लालच दिया। फिर उसे शादीशुदा बताकर IVF सेंटर ले गए। वहां नाबालिग के अंडाणु निकलवा दिए। लड़की की मां ने 6 फरवरी को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पढ़ें पूरी खबर..
https://ift.tt/bZ4BIUv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply