DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिजनौर में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस:शीतलहर से जनजीवन प्रभावित, घने कोहरे से विजिबिलिटी डाउन, रफ्तार थमी

बिजनौर जिले में शनिवार सुबह ठंड का असर जारी रहा। जिले का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में कोहरे की तीव्रता कम थी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहने के कारण कई हिस्सों में धूप नहीं निकली, जिससे ठिठुरन बनी रही। पिछले तीन सप्ताह से जारी शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है, जिसके चलते सड़कों पर आवाजाही भी कम रही। राष्ट्रीय राजमार्गों पर कोहरे के कारण दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई है। इसका सीधा असर वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार पर पड़ रहा है। सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे हैं, और चालकों को दिन में भी हेडलाइट व फॉग लाइट का उपयोग करना पड़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर बिजनौर जिले में भी देखा जा रहा है, जहां ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। पिछले कुछ दिनों से जिले में ठंड का प्रकोप जारी है। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार सुबह भी हाईवे और ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरा देखा गया, हालांकि शहर में इसकी तीव्रता कम थी। बुधवार सुबह शहर में कोहरा कम रहा, लेकिन ठंड का असर बना रहा। दोपहर में हल्की धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन देर शाम आसमान में बादल छाने से रात में ठंड फिर बढ़ गई। गुरुवार सुबह शहर में घना कोहरा नहीं था, लेकिन बादलों के कारण ठंड बरकरार रही। ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। शुक्रवार को पूरे दिन सूरज नहीं निकला, जिससे ठंडक बनी रही। अत्यधिक ठंड के कारण सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही और बाजारों में भी रौनक फीकी रही। नगीना कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार, पिछले कुछ दिनों का मौसम विवरण इस प्रकार है: 31 दिसंबर: अधिकतम 20.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस। 1 जनवरी: अधिकतम 17.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 7.4 डिग्री सेल्सियस। 2 जनवरी: अधिकतम 14.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 8.9 डिग्री सेल्सियस।


https://ift.tt/LzgBY8m

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *