बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट होती दिख रही है। पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला खत्रियान निवासी रिक्शा चालक तसलीम अहमद ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि 3 फरवरी की शाम करीब 5 बजे उनके बेटे फैसल पर काशीराम कॉलोनी में कुछ युवकों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित तसलीम अहमद के मुताबिक, हमलावरों ने उनके बेटे को बुरी तरह पीटा। मारपीट का यह पूरा घटनाक्रम 22 सेकंड के एक वीडियो में कैद हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से लात-घूंसों और लाठी-डंडों का इस्तेमाल देखा जा सकता है। तसलीम अहमद ने यह भी बताया कि उन्होंने इस घटना के संबंध में कोतवाली शहर बिजनौर में तहरीर दी थी। हालांकि, उनका आरोप है कि अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है और न ही कोई कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
https://ift.tt/Pk4ME8b
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply