बिजनौर में दो छात्राओं के रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले में एक किशोरी की मां की तबीयत बिगड़ गई है, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने इन आरोपों को निराधार बताया है। पुलिस दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी हुई है। यह मामला बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र का है। यहां कक्षा 9 और इंटर में पढ़ने वाली दो छात्राएं 15 नवंबर को रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। दोनों छात्राएं बिजनौर के एक कॉलेज में पढ़ती थीं। पुलिस तभी से उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। लापता छात्राओं में से एक की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के लापता होने के सदमे और पुलिस की लगातार पूछताछ के कारण मां की हालत बिगड़ी। उन्होंने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनकी लड़की को ढूंढने के बजाय उनका उत्पीड़न कर रही है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने लड़की के भाई और कई रिश्तेदारों को हिरासत में रखा, जिनमें से कुछ अभी भी पुलिस हिरासत में हैं। इससे पहले, लापता लड़कियों में से एक के परिजनों ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पदाधिकारियों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर पुलिस पर छात्रा को बरामद करने का दबाव बनाया था। उन्होंने थाने में कई दिनों तक धरना भी दिया था, जिसे पुलिस अधिकारियों के साथ नोकझोंक के बाद समाप्त कराया जा सका। वहीं, दूसरी लड़की के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर बताए जा रहे हैं। उनका कहना है कि कमजोर होने के कारण वे पुलिस पर दबाव बनाने में असमर्थ रहे, और पुलिस ने उनकी इस खामोशी को गलत समझकर उनका उत्पीड़न किया। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने परिजनों के आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि परिजनों का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है, बल्कि जांच में उनका सहयोग लिया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें लगातार दोनों छात्राओं की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी का कहना है कि छात्राओं के तलाश लगातार जारी है पुलिस की कई टीम में जुटी हुई है उन्होंने सभी आरोपो को निराधार बताया
https://ift.tt/poaHqEA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply