DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बिजनौर में दहेज हत्या, पुलिस की कार्रवाई:मृतका की सास गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में 24 वर्षीय महिला दामिनी राठी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उनकी सास को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। यह घटना मंडावर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर देवमल गांव की है। शनिवार को गांव निवासी अभिषेक की पत्नी दामिनी राठी (24) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। मृतका के पिता हरवीर, जो किरतपुर के निवासी हैं, ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी दामिनी की शादी 17 जनवरी 2024 को अभिषेक के साथ हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज में काफी सामान और एक स्विफ्ट कार दी थी। हरवीर के अनुसार, शादी के बाद से ही पति और ससुराल वाले एक स्कॉर्पियो गाड़ी और 5 लाख रुपये के अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई। पिता ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने हरवीर की तहरीर के आधार पर अभिषेक पुत्र मुन्नू, भूरे पुत्र मुन्नू, मुन्नू पुत्र छोटे और रेखा पत्नी मुन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह मामला मु०अ०स० 30/26 धारा 85/80 (2) बी0एन0एस0 व 3/4 डीपी एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका की सास रेखा पत्नी मुन्नू, निवासी ग्राम मोहम्मदपुर देवमल, थाना मंडावर, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के प्रयास जारी हैं।


https://ift.tt/6bIkaU1

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *