बिजनौर जिले में बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण शहर की सड़कें सूनी रहीं और सुबह के समय हाइवे पर विजिबिलिटी घटकर 20 मीटर रह गई। वाहनों को दिन में भी लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ा। ठंड का असर मंगलवार से ही महसूस किया जा रहा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो शाम तक 50 प्रतिशत हो गया। ठंडी हवाओं के कारण लोगों को ठिठुरन का सामना करना पड़ा। कोहरे का सबसे अधिक प्रभाव राष्ट्रीय राजमार्गों पर देखा गया, जहां कम दृश्यता के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हुई। कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चे स्कूल जाने को मजबूर रहे। बढ़ती सर्दी से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा ले रहे हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के प्रेक्षक सतीश कुमार ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना द्वारा दर्ज किए गए पिछले तीन दिनों के मौसम के आंकड़े इस प्रकार हैं। 14 दिसंबर 2025 को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 94 और 65 प्रतिशत दर्ज की गई। 15 दिसंबर 2025 को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 90 और 52 प्रतिशत दर्ज की गई। 16 दिसंबर 2025 को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 92 और 50 प्रतिशत दर्ज की गई।
https://ift.tt/4hbYjqI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply