यूपी की महिला आयोग अध्यक्ष ने महिलाओं को घर में बुर्का पहनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं बाहर से ज्यादा अपने घर में असुरक्षित हैं। कई महिलाएं अस्पतालों और सरकारी दफ्तरों में भी नकाब नहीं हटातीं, जिससे योजनाओं का लाभ देने में दिक्कत आती है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान मंगलवार को महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए आगरा के सर्किट हाउस पहुंचीं थी। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने घरेलू हिंसा, दुष्कर्म और मारपीट से जुड़े कुल 42 मामलों की सुनवाई की। अब पूरा मामला विस्तार से… महिला के बेहोश होने पर खुद बुलवाई एम्बुलेंस
महिला आयोग की यूपी अध्यक्ष डॉक्टर बबीता चौहान सर्किट हाउस में महिलाओं की जनसुनवाई के लिए पहुंचीं। उनके सामने कुल 42 एप्लिकेशन रखी गई। इनमें ज्यादातर मामले घरेलू हिंसा से जुड़े थे। इस पर उन्होंने पुलिस, चिकित्सा, महिला कल्याण व संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा- पीड़ित महिलाओं को तत्काल राहत और न्याय सुनिश्चित किया जाए। दोषियों पर सख्त एक्शन लिया जाए। बमरौली कटारा क्षेत्र की एक महिला अचानक बेहोश हो गई। उसने 2023 में बोदला के रहने वाले पति और ससुरालियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। वह मानसिक तनाव के कारण परेशान थी। उसने तीन दिनों से कुछ खाना भी नहीं खाया था। महिला की तबीयत बिगड़ने पर डॉ. बबिता चौहान ने तुरंत उसे घोल पिलाया। 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल करवाई। आधे घंटे तक वह सर्किट हाउस के गेट पर खड़ी रहीं। एम्बुलेंस का इंतजार करती रहीं। एम्बुलेंस पहुंचने पर उन्होंने महिला को उसकी मां के साथ अस्पताल भिजवाया। महिला आयोग अध्यक्ष बोलीं- महिलाओं की मदद करें अफसर डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि आयोग महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों को संवेदनशीलता से लेते हुए तुरंत एक्शन लें। आपसी समन्वय के साथ काम करने और पीड़ित महिलाओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। मुस्लिम महिलाओं से उन्होंने कहा- आप हर जगह बुर्का पहने रहती हैं। अस्पतालों और अन्य स्थानों पर जहां नकाब की जरूरत नहीं, वहां भी बुर्का नहीं हटाती हैं। सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में पूछने पर भी जवाब नहीं देतीं। महिलाओं के सामने भी चेहरा ढके रहती हैं। आप लोगों को बाहर से ज्यादा घर पर बुर्का पहनने की जरूरत है, क्योंकि आप वहां ज्यादा असुरक्षित हैं। —————— ये खबर भी पढ़ें…. UP का उन्नाव रेप केस-पूर्व BJP विधायक सेंगर को जमानत:आखिरी सांस तक जेल में रहना था; हाईकोर्ट ने 6 साल में बाहर किया
उन्नाव रेप केस में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दिल्ली हाईकोर्ट ने बेल दे दी है। जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद और हरीश वैद्यनाथन शंकर की बेंच ने सेंगर की सजा को अपील पर सुनवाई पूरी होने तक सस्पेंड कर दिया। सेंगर ने सजा के खिलाफ अपील की है। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/9EAnvVG
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply