बाराबंकी में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने छापा मारकर एक युवक को पकड़ा। उसपर आतंकियों से कनेक्श का आरोप है। युवक दिल्ली में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में काम करता है। वो कैंसर से जूझ रही अपनी मां को अस्पताल में देखने आया था। तभी एनआईए और एटीएस ने अस्पताल में छापा मारकर उसे उठा लिया। युवक को लखनऊ लाकर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव का है। युवक का नाम राम लखन है। पूरा मामला पढ़िए अब समझिए पूरा मामला खोर एत्महादपुर गांव में झम्मन का छप्पर नुमा मकान है। झम्मन के परिवार में पत्नी सियावती के अलावा 6 बच्चे हैं। इनमें चार भाई और दो बहनें हैं। राम लखन भाई बहनों में दूसरे नंबर पर है। राम लखन के छोटे भाई शिवम ने बताया- मेरी मां को कैंसर है। उनका सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल में इलाज चल रहा है। भाई दो दिन पहले दिल्ली से मां का इलाज कराने आया था। पापा और भाई रामलखन मां के साथ अस्पताल में थे। सुबह 8 बजे एक साथ मारा छापा आज सुबह 8 बजे एटीएस और एनआईए की 6 गाड़ियों से पहुंचे अफसरों ने एक साथ हिंद अस्पताल और उसके घर पर छापा मारा। तीन गाड़ियों में 15 लोग अस्पताल पहुंचे। राम लखन से पूछताछ के बाद उसे पकड़कर गाड़ी में बिठा लिया। शिवम ने बताया- हमारे घर पर जब गाड़ियां पहुंचीं और भाई के बारे में पूछताछ करने लगीं। तब पता चला कि भाई को इन लोगों ने पकड़ लिया है। अफसरों ने हमारे पूरे घर में मशीनों की मदद से जांच पड़ताल की। करीब आधे घंटे तक घर का कोना-कोना देखा। उनके साथ बाराबंकी पुलिस के लोग भी थे। तलाशी के दौरान कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद होने की बात सामने नहीं आई है। छापेमारी के बाद टीम ने शिवम से भी पूछताछ की। उसके बाद वहां से चली गई। उधर, हिंद अस्पताल से टीम रामलखन को उठाकर लखनऊ ले गई है। एसपी बोले- लखनऊ ले गई है टीम एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया- बदोसराय और हिंद अस्पताल में रेड की गई है। राम लखन आतंकियों से कनेक्शन होने का शक है। एटीएस और एनआईए उसे लखनऊ ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है। स्थानीय स्तर पर भी जांच कराई जा रही है। एजेंसियां हर पहलू को खंगाल रही हैं और आधिकारिक पुष्टि के बाद ही आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
https://ift.tt/ZYU91IO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply