बाराबंकी के बदोसराय क्षेत्र में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और आतंकवाद निरोधी दस्ता (ATS) ने संयुक्त छापेमारी की है। इस कार्रवाई के बाद बाराबंकी से जुड़े तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गहनता से जांच कर रही हैं और फिलहाल सीमित जानकारी साझा की गई है। गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान रामलखन पासी, शेषनारायण मिश्रा और आदित्य तिवारी के रूप में हुई है। रामलखन पासी को बाराबंकी के हिंद अस्पताल से हिरासत में लिया गया। शेषनारायण मिश्रा और आदित्य तिवारी को लखनऊ से हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, ये तीनों युवक बाराबंकी के निवासी हैं और पंजाब के रास्ते जम्मू-कश्मीर गए थे। जांच एजेंसियों को इनके संदिग्ध आतंकी संपर्कों और पैसों के लेन-देन से जुड़ी अहम जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर एटीएस ने यह कार्रवाई की। तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां उनके संपर्कों और गतिविधियों की कड़ियों को जोड़ने में लगी हैं, ताकि पूरे मामले का खुलासा हो सके।
https://ift.tt/mqwtTxz
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply