बाराबंकी के देवा कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह पनवारी कुटी गांव में घर निर्माण कार्य के दौरान हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरिश्चंद्र रावत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, हरिश्चंद्र अपने घर में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान छत पर स्लैब डालने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह मकान के बगल से गुजर रही हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे उसे करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के तुरंत बाद हरिश्चंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर देवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आबादी के बीच से गुजर रही यह हाई टेंशन लाइन पहले भी कई हादसों का कारण बन चुकी है। उनका आरोप है कि इस संबंध में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
https://ift.tt/SOPDjyd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply