बाराबंकी जनपद के कस्बा इचौली में शुक्रवार रात 10 बजे एक सड़क दुर्घटना में शिवम (पुत्र नौमीलाल लोधी) उम्र करीब 25 वर्ष की मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शिवम शुक्रवार रात अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान वह एक विद्युत पोल से टकरा गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना तत्काल डायल 108 एंबुलेंस सेवा को दी गई। एंबुलेंस द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकैत नगर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिवम को मृत घोषित कर दिया। शिवम अपने पीछे एक साल की बेटी छोड़ गए हैं। वह दो भाई और तीन बहनों में से एक थे। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बा इचौली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आदित्य कुमार मौर्य ने बताया कि युवक की सड़क दुर्घटना में मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। टिकैतनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://ift.tt/bohVaj7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply