बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर तहसील के सोंधवा गांव में एक व्यक्ति का शव आम के पेड़ से संदिग्ध अवस्था में लटका मिला। मृतक की पहचान लगभग 55 वर्षीय रनधीर सिंह पुत्र वासुदेव सिंह के रूप में हुई है। उनके बड़े भाई अमरेश कुमार ने सुबह खोजबीन के दौरान शव देखा था। यह घटना गांव से लगभग 500 मीटर पश्चिम दिशा में हुई। सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक रनधीर सिंह के एक लड़का और एक लड़की है। उनकी पत्नी का लगभग दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका था। उनके दोनों बच्चों की शादी हो चुकी है, और उनका लड़का दिल्ली में कार्य करता है। परिजनों के अनुसार, रनधीर सिंह नशे के आदी थे और मानसिक रूप से परेशान रहते थे। वे रविवार रात करीब 8 बजे नशे की हालत में घर से निकले थे। इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। सुबह परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो उनका शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मौके पर उप निरीक्षक वीर पाल सिंह, कांस्टेबल पुनीत, सुभाष चंद्र यादव, सुजीत यादव, जयशयाम, रजनीश और अनूप सहित पुलिस टीम मौजूद थी। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/CS4dpQ0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply