DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाराबंकी में डंपर की टक्कर से युवक की मौत:साथी गंभीर; लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर फिर हादसा

बाराबंकी के कुर्सी कस्बे में देर रात हुए सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक गुड्डू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी इब्राहिम गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर कपूर कोल्ड स्टोरेज के पास हुई। जानकारी के अनुसार कुर्सी कस्बे के नई बस्ती मोहल्ले का रहने वाला गुड्डू अपने गांव के साथी इब्राहिम के साथ बाइक से टिकैतगंज जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनों युवक
डंपर की टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत
निजी अस्पताल में हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में गुड्डू ने दम तोड़ दिया। वहीं इब्राहिम का इलाज चल रहा है और उसकी हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है। डंपर की पहचान, कार्रवाई शुरू
थानाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हुई है और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने डंपर की पहचान कर ली है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। तेज रफ्तार भारी वाहन बने खतरा
स्थानीय लोगों का कहना है कि लखनऊ-महमूदाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार भारी वाहनों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके गति नियंत्रण और यातायात सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में रोष है।


https://ift.tt/IC82G6u

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *