DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाराबंकी में आवारा कुत्ते ने बच्ची का गाल नोंचा:घर के बाहर खेल रही थी 3 साल की मासूम, 35 दिन में 2,697 लोग घायल

बाराबंकी में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। कोठी थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव में बुधवार को घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय बच्ची पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टिकरिया गांव निवासी रिंकू की तीन वर्षीय बेटी दोपहर में अपनी पांच वर्षीय बड़ी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव में घूम रहे एक आवारा कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर गंभीर घाव कर दिए। बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। खून से लथपथ बच्ची को पहले नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में बच्ची को एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में दहशत फैल गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले 35 दिनों में जिले में आवारा कुत्तों ने लगभग 2697 लोगों को काटकर घायल किया है, जिनमें बड़ी संख्या बच्चों की है। कुछ दिन पहले भी जिले में 11 वर्षीय एक बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला किया था, जिसे गंभीर हालत में लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर करना पड़ा था। लगातार हो रही इन घटनाओं से आम जनता में भारी आक्रोश है और वे प्रशासन से आवारा कुत्तों पर तत्काल नियंत्रण पाने की मांग कर रहे हैं।


https://ift.tt/fwyrb3X

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *