DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बाराबंकी के बदोसरांय नहर में मिला शव:लापता 75 वर्षीय महिला की हुई पहचान

बाराबंकी के बदोसरांय क्षेत्र में एक नहर से लापता 75 वर्षीय महिला कल्पवती का शव बरामद हुआ है। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट 4 फरवरी 2026 को कोतवाली बदोसरांय में दर्ज कराई गई थी। शव कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के कसरैला झाल दरियाबाद समांतर नहर में मिला। मृतका की पहचान ग्राम चमारन पुरवा भवानीपुर ददरौली निवासी कल्पवती पत्नी स्वर्गीय कल्लू के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत विद्यार्थी और एसआई सालिक राय ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। महिला के पुत्र राजेश कुमार ने 4 फरवरी 2026 को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनकी मां कल्पवती 2 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे से लापता थीं। उन्होंने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर खोजबीन की थी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया था। कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज होने के बाद से महिला की तलाश की जा रही थी। नहर में शव मिलने की सूचना पर उसे बाहर निकलवाकर पहचान की गई, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/fWysHmJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *