DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बारात में चली गोली युवती के पेट में घुसी:छत से शादी का नजारा देख रही थी, मौके पर मौत; दूल्हा समेत 25 पर FIR

मेरठ में एक बारात के दौरान हुई फायरिंग में एक युवती की मौत हो गई। अपने घर की छत पर खड़ी होकर नीचे जा रही बारात को देख रही युवती हर्ष फायरिंग का शिकार हो गई। गोली उसके पेट में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना श्याम नगर के 20 फुटा रोड की है। गोली का शिकार हुई युवती की पहचान किराना दुकानदार अरशद की बेटी अफशां (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में दूल्हा समेत 3 के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। 20-25 अज्ञात बारातियों को एफआईआर में शामिल किया गया है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पहले यह 3 तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला जानिए… लिसाड़ी गेट के पास श्याम नगर स्थित 20 फुटा रोड निवासी अरशद घर के बाहर ही किराना की दुकान चलाते हैं। परिवार में उनकी पत्नी साजिदा, बेटे अब्दुल समद, अब्दुल अहद और बेटियां अक्सा, निदा, अलीना और हिफ्जा हैं। अफशां इंटर की पढ़ाई कर चुकी थी। घटना सोमवार की रात करीब 10 बजे की है। उसी कॉलोनी में रहने वाले हाजी शहनवाज के बेटे सुहेल की बारात सोमवार रात हापुड़ रोड के किंग पैलेस जा रही थी। रात करीब 10 बजे बारात की चढ़त शुरू हुई। उसी दौरान अक्सा अपने दादा इकबाल के साथ घर की छत पर खड़ी होकर बारात देख रही थी। बाराती थिरक रहे थे। इसी बीच बारात में शामिल कुछ युवकों ने फायरिंग की। गोली अक्सा के पेट में जा लगी। गोली लगने से वह वहीं पर लुढ़क गई। दादा इकबाल ने घर में आवाज दी। सभी लोग दौड़कर छत पर पहुंचे। अफशां का भाई अब्दुल समद उसे अस्पताल ले गया। एक युवक ने बाइक चलाई, पीछे वह अपनी बहन काे गोद में लेकर बैठा। केएमसी अस्पताल में डॉक्टरों ने अफशां को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही उसका भाई अब्दुल समद और पिता अरशद बिलख पड़े। परिवार में कोहराम मच गया। गोली चलने के बाद भागे बाराती बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवती की मौत की जानकारी होते ही बारात में हड़कंप मच गया। बाराती भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार से जानकारी जुटाई। उसके बाद दूल्हा समेत तीन के खिलाफ नामजद और 20-25 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। एक युवक काे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अफशां के परिवार में मातम हर्ष फायरिंग की गोली से जान गंवाने वाली अफशां की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। उसके पिता अरशद गमगीन दिखे। मां और भाई-बहनों का भी रोरोकर बुरा हाल है। कॉलोनी के लोग अस्पताल पहुंचे और हर्ष फायरिंग पर नाराजगी जताई। इलाके के लोगों ने सवाल उठाया है कि जब जिले में हर्ष फायरिंग पर पाबंदी है, तो बारातों में खुलेआम पिस्तौलें कैसे लहराई जा रही हैं? इस घटना ने प्रशासन की लचर व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। एसएसपी बोले, हथियार के लाइसेंस की जांच होगी एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा का कहना है कि लिसाड़ीगेट के श्यामनगर में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवती की मौत हुई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिख दिया गया है, कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। जांच की जाएगी की जिन हथियारों से गोली चली है वह लाइसेंस के हैं या अवैध हैं। अगर लाइसेंस के हैं तो लाइसेंस निरस्त कराया जाएगा। —————— ये खबर भी पढ़ें…. गोरखपुर में मां-बेटी की धारदार हथियार से हत्या:बदमाशों ने घर में घुसकर हमला किया, प्रॉपर्टी को लेकर था विवाद गोरखपुर में बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार से मां-बेटी की हत्या कर दी। सोमवार की देर शाम करीब साढ़े 9 बजे दोनों के शव घर में अलग-अलग कमरों में मिले। दोनों के शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस, डीआईजी और एसएसपी घटना स्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घर का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड ने सबूत खंगाले। शुरुआती जांच के मुताबिक, प्रॉपर्टी विवाद को लेकर विवाद था। सरेशाम हुए इस डबल मर्डर से लोगों में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/yORxAu4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *