अयोध्या धाम मे अभिजात म्युजिक फोरम की ओर से आवसीय शास्त्रीय संगीत संमेलन का उद्घाटन एक फरवरी की देर रात मानस भवन में हुआ। सम्मेलन में देश के कोने-कोने से कई नामी कलाकार पहुंचे हैं। संमेलन के करीब सभी कलाकार और दो सौ से अधिक निवासी श्रोता की उपस्थिती में अयोध्या के प्रसिद्ध संगीतज्ञ बाबा मानस दास ओर तालयोगी पंडित सुरेश तलवलकर ने दीप प्रज्वलन कर के शुभारंभ किया। अभिजात के निदेशक मुकुंद आठवले ने अभिजात म्युजिक फोरम और संमेलन के उद्देश्यों के बारे में निवेदन किया। शास्त्रीय गायिका श्रुति काटकर ने फोरम को आशीर्वाद दिया। उन्होंने अच्छे श्रोता का संगीत व्यवहार में महत्त्व अधोरेखित किया। बाबा मानस दास ने उत्स्फूर्त राग दरबारी में हनुमान जी की स्तुतिपर बंदिश का खयाल शैली में गायन किया। कार्यक्रम का समापन ११ वर्षीय बालक के पखवाज वादन से हुवा जो एक चमत्कार था। गहरी समझबूझ के साथ बालक शिवराज चव्हाण ने विलक्षण वादन किया जिसे सुन के श्रोतागण उस के सम्मान में उठ खड़े हुए। इस बालक को पुणे के कृष्णा साळुंखे तालीम दे रहें हैं।
https://ift.tt/kCrhizy
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply