DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बादलों ने बढ़ाया तापमान पारा पहुंचा 10 डिग्री:सुबह, शाम और रात की ठंड जारी, 24 घंटे बाद फिर गिरेगा तापमान

जहां कानपुर में शीतलहर ठंड को बढ़ा रही है वहीं, तापमान भी रोज एक नई करवट ले रहा है। शनिवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि शुक्रवार को न्यूनतम पर 5 डिग्री सेल्सियस पर था। अचानक से न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोत्तरी ने आमजन को ठंड से राहत दिलाई। वहीं, अधिकतम तापमान की बात करें तो वह 24.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बादलों की वजह से बढ़ा तापमान
मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि‌ वेस्टर्न डिस्टरबेंस के साथ जो नमी आई उसने आसमान में बादल छा दिए, जिसके कारण न्यूनतम तापमान चढ़ा है। संभावना है कि आने वाले 24 घंटे के बाद जब यह बादल छटेंगे तो तापमान एक बार फिर से गिरेगा। 14 दिसंबर के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने की संभावना है जो की बारिश करा सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में नमी के कारण धुंध और बदली रह सकते है। लेकिन दिन चढ़ते धूप तेज रहने की संभावना है। रात, सुबह और शाम की ठंड रहेगी जारी
उत्तर पश्चिमी हवाएं की फिर से निरंतरता कायम होने से फिर से कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में रात दिन के तापमान में उतार चढ़ाव रहने के साथ रात ,सुबह और शाम कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। प्रदूषण और शाम, सुबह नमी के कारण धुंध भी बनी रहेगी। कोहरा पड़ने की भी संभावना है।


https://ift.tt/t4oD29v

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *