बागपत जिला प्रशासन आगामी पंचायत चुनाव 2026 को लेकर पूरी तरह अलर्ट पर है। इसी क्रम में, 15 असामाजिक तत्वों को छह महीने के लिए जिलाबदर किया गया है। प्रशासन ने इन व्यक्तियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जिले में पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है। जिलाबदर किए गए अभियुक्तों में नितिन (ग्राम मितली, थाना बागपत), सरफराज (ग्राम और सिंघावली अहीर), समीर (तमेलागड़ी, थाना सिंघावली अहीर), राहुल (अंगदपुर जोहड़ी, थाना बिनौली), विक्रांत (बडौली, थाना बड़ौत), संदीप (खत्रीगढ़ी, थाना बड़ौत), संजीव (बावली, थाना बड़ौत), नीरज (किशनपुर, थाना रमाला), संजीव (जागोश, थाना छपरौली), आकाश (कुरड़ी, थाना छपरौली), कपिल (डगरपुर, थाना खेकड़ा), अरुण (मोहल्ला विजयनगर, थाना खेकड़ा), सागर (बसी, थाना खेकड़ा), अनुज (ढ़िकोली, थाना चांदीनगर) और विकास (गौना, थाना चांदीनगर) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, 2026 के पंचायत चुनाव के मद्देनजर अब तक कुल 81 असामाजिक तत्वों को जिलाबदर किया जा चुका है। पुलिस असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रख रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके अतिरिक्त, पुलिस लगातार संभ्रांत और गणमान्य लोगों से संवाद कर रही है ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।
https://ift.tt/6vlwoMW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply