बागपत में 12वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया। छात्र ने शनिवार रात 11 बजे ट्रांसफॉर्मर के 11 हजार बोल्ट के तार को छू लिया। तार छूते ही तेज करंट लगा छात्र का शरीर जलने लगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। भोर थोड़ी देर बाद परिजन ढूंढते हुए पहुंचे। छात्र ट्रांसफॉर्मर के पास झुलसा पड़ा था। तुरंत उठाया और दिल्ली लेकर चले गए। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना गुराना रोड स्थित गांधी नगर कॉलोनी का है। पहले लाइव सुसाइड के तीन तस्वीरें देखें… मां-पिता का इकलौता बेटा था गांधी नगर कॉलोनी में रामगोपाल सैनी का घर है। रामगोपाल पेंटर का काम करते हैं। घर में पत्नी उमा सैनी, बेटा तरुण सैनी (17) और बेटी जिया (15) रहती थी। तरुण दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। जबकि बेटी जिया 10वीं में पढ़ाई करती है। शनिवार रात पूरा परिवार खाना खा कर सोया। रात 11 बजे तरुण घर ने निकल जाता है। घर से 200 मीटर दूर लगे ट्रांसफॉर्मर के पास जाता है। कुछ देर फोन को देखता है, फिर जाली को लांग खर ट्रांसफॉर्मर को पकड़ लेता है। ट्रांसफॉर्मर छूते ही उसे जोर से करंट लगता है। उसके शरीर में आग लग जाती है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही मां रोते रोते बेहोश हो गई। बहन जिया रो-रोकर भाई का नाम पुकारती रही। भैया… मुझे छोड़कर क्यों चले गए? हम चिल्लाते रहे, वह नहीं रुका प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि रात को लड़का आया और लगी की नुक्कड़ पर लगे ट्रांसफॉर्मर के पास खड़ा हो गया। वह मोबाइल में कुछ देख रहा था। तभी अचानक ट्रांसफॉर्मर की तरफ बढ़ा। हम चिल्लाए वहां मत जाओ खतरा है। हम बचाने के लिए दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। वह ट्रांसफॉर्मर छू चुका था। करंट लगने के बाद ब्लास्ट हुआ। फिर पूरे मोहल्ले की लाइट चली गई। हमने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस फिर थोड़ी देर बाद परिजन भी आ गए। पुलिस की मदद की छात्र को वहां से उठाकर बाहर लाया गया। फिर परिजन उसे लेकर अस्पताल चले गए। चाचा बोले-मेरे सामने ही घर घर से निकला था तरुण के चाचा बीजेंद्र बोले-रात में जब तरुण घर से निकला तो मेरी नींद टूट गई। मैंने तरुण से पूछा कहां जा रहे हो? जवाब में उसने कहा बाथरूम। फिर मैंने पूछा बाहर क्यों जा रहे हो। तो तरुण ने कहा मुझे फोन पर बात करनी है। इतना कह कर वह निकल गया। थोड़ी देर तक जब वह नहीं लौटा तो मैंने उठकर उसे ढूंढना शुरू किया। कुछ देर बाद मैं ट्रांसफॉर्मर के पास पहुंचा तो देखा वहां भीड़ लगी थी। मैंने जाकर देखा तो तरुण ट्रांसफॉर्मर के पास झुलसा पड़ा था। फिर मैंने घर पर सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मामले की जांच की जा रही है रेलवे रोड पुलिस चौकी इंचार्ज नीतू सिंह ने बताया कि परिवार के लोग घटना के बारे में जानकारी देने को तैयार नहीं हैं। न ही कोई इस संबंध में तहरीर आई है। वीडियो देखने से लग रहा है छात्र ने खुद ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर आत्महत्या की है। घटने के बारे में परिवार के लोगों से बात की जा रही है। ……………………………………….. ये खबर भी पढ़ें… पूर्व प्रधान और पत्नी की जमीनी विवाद में हत्या, श्रावस्ती में घर में पति, बाहर महिला की लाश पड़ी थी; नाक-आंख से खून बह रहा था श्रावस्ती के एक गांव में पूर्व प्रधान और उनकी पत्नी की घर में हत्या कर दी गई। मोहम्मद रोशन (80) का शव घर के अंदर फर्श पर पड़ा मिला। उनकी नाक से खून बह रहा था। वहीं, पत्नी वसीला (60) का शव घर से बाहर करीब 50 कदम की दूरी पर झाड़ियों में मिला। उनकी आंखों पर चोट के निशान थे। उससे भी खून बह रहा था। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/LZPDoV7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply