बागपत जनपद के चांदीनगर थाना क्षेत्र स्थित सिगोली तगा गांव में एक किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया। इस हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं। घटना गांव के जंगल की है। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से आवारा पशुओं को पकड़वाने की मांग की है। सिगोली तगा निवासी किसान सुरेश त्यागी अपने खेत पर गाजर की फसल देखने गए थे। उन्होंने खेत में आवारा पशुओं को देखा और उन्हें भगाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक सांड ने उन्हें जोरदार टक्कर मारकर गिरा दिया। सांड के हमले से सुरेश त्यागी के सिर में गंभीर चोटें आईं और उनके हाथ में फ्रैक्चर भी हो गया। पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों ने यह देखकर तुरंत दौड़कर सुरेश को बचाया। उन्होंने आवारा पशुओं को भगाया और सुरेश को रटौल के एक चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने सुरेश त्यागी के सिर में 14 टांके लगाए। ग्रामीणों ने बताया कि यह आवारा सांड पहले भी कई लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर चुका है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में आवारा पशु लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से इस सांड को पकड़वाकर गौशाला भेजने की मांग की है।
https://ift.tt/GEM9f1c
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply