DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बागपत फैक्ट्री में युवक की संदिग्ध मौत का मामला:परिजनों ने हत्या का आरोप लगा DM से की निष्पक्ष जांच की मांग

बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने जिलाधिकारी (DM) को शिकायत पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। सिरसली गांव निवासी राजकली ने जिलाधिकारी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनका बेटा अनिल कुछ महीनों से बागपत के खुब्बीपुर निवाड़ा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। फैक्ट्री मालिक ने अनिल को काम पर रखा था और उसे फैक्ट्री परिसर में ही रहने के लिए कमरा दिया था। शुरुआत में वेतन का भुगतान समय पर होता था, लेकिन बाद में वेतन को लेकर विवाद शुरू हो गया। राजकली का आरोप है कि वेतन मांगने पर फैक्ट्री मालिक अनिल के साथ मारपीट करता था और उसे जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करता था। इस संबंध में कई बार विवाद हुए थे, जिनकी जानकारी अनिल ने फोन पर अपने परिजनों को दी थी। घटना 25 जनवरी 2026 की रात की है। परिजनों को सूचना मिली कि अनिल की मौत हो गई है। परिजनों का आरोप है कि अनिल की मौत स्वाभाविक नहीं है, बल्कि उसे साजिश के तहत मारा गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। राजकली ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की जानकारी देने के बावजूद फैक्ट्री मालिक मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। राजकली ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आश्वासन दिया है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई करने की बात कह रही है।


https://ift.tt/QMI6ghO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *