DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बागपत पहुंचे दिल्ली भाजपा अध्यक्ष:गांव-देहात के विकास पर दिया जोर, जनता की सेवा को बताया मूल उद्देश्य

बागपत का दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दौरा किया। उन्होंने भाजपा नेता हरीश चौधरी के आवास पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से संवाद किया। इस दौरान सचदेवा ने गांव-देहात के विकास पर जोर दिया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता की हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तैयार रहती है। सचदेवा ने बताया कि भाजपा सरकार गांव-देहात की ताकत से बनी है। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को समझते हैं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाएगा और सभी वर्गों के लिए समान रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि देश की प्रगति तभी संभव है, जब गांव-देहात का सर्वांगीण विकास हो। उनके अनुसार, गांव मजबूत होंगे तो शहर और देश अपने-आप मजबूत होंगे। सचदेवा ने अपने राजनीतिक अनुभव साझा करते हुए बताया कि दिल्ली के गांवों में जाकर उन्होंने चुनाव की तैयारियां की थीं, जिससे दिल्ली के विकास की दिशा तय हुई और सकारात्मक परिणाम मिले। वीरेंद्र सचदेवा ने बागपत के विकास कार्यों के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की प्राथमिकता है। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र सचदेवा को पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता हरीश चौधरी, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, इंद्रपाल सिंह, सोहनवीर शर्मा, जोगेंद्र प्रधान, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।


https://ift.tt/jT8Jv5K

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *