बागपत में बढ़ती ठंड के कारण कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों का अवकाश एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी (DM) अस्मिता लाल के निर्देश पर अब 2 जनवरी को सभी स्कूल बंद रहेंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने डीएम के आदेश के बाद यह घोषणा की है। यह आदेश सरकारी और निजी, सभी स्कूलों पर लागू होगा। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पहले ही ठंड के कारण स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई थीं, जिन्हें 2 जनवरी को खोला जाना था। हालांकि, बागपत जिले में पड़ रही भीषण सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए, स्थानीय प्रशासन ने अवकाश को एक दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया। जिले में लगातार ठंड बढ़ रही है, जिससे घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं। रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, इस अवकाश को आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
https://ift.tt/EhdtDxv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply