DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बागपत के जंगल में दिखा तेंदुआ, VIDEO:वन विभाग तलाश में जुटा, किसानों में दहशत, जल्द पकड़ने की मांग

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के दादरी गांव के जंगल में एक तेंदुआ देखे जाने से किसानों में दहशत फैल गई है। किसानों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, दादरी गांव के किसान अपने खेतों में काम करने पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने तेंदुए को देखा, वे अपनी जान बचाने के लिए एक नलकूप की बिल्डिंग में घुस गए। किसानों ने अपने फोन से नलकूप के पास पहुंचे तेंदुए का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। किसानों का कहना है कि तेंदुआ कई दिनों से लगातार देखा जा रहा है और उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी है। फिलहाल, वन विभाग के अधिकारी जंगल में पहुंचकर तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। हालांकि, वन विभाग द्वारा अभी तक जंगल में तेंदुआ होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। तेंदुए के डर से किसान समूह बनाकर खेतों में जाने को मजबूर हैं। तेंदुए का यह वीडियो जनपद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


https://ift.tt/O2pTRj5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *