DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बांदा में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार:वर्चस्व की लड़ाई में एक-दूसरे पर चलाई थी गोली

बांदा पुलिस ने वर्चस्व की लड़ाई में फायरिंग करने के आरोप में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना जसपुरा थाना क्षेत्र के गड़रिया गांव में 26 दिसंबर की शाम हुई थी। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, गड़रिया गांव निवासी अभय सिंह और अभिषेक यादव के बीच मामूली बात पर विवाद शुरू हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों ने अपने साथियों को बुलाया और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान, जान से मारने की नीयत से दोनों ने एक-दूसरे पर तमंचे से फायर किया, हालांकि गोली किसी को नहीं लगी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्ष वहां से फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। सोमवार को पुलिस ने अभय सिंह पुत्र रामबाबू सिंह और अभिषेक यादव पुत्र रामनिवास यादव, दोनों निवासी गड़रिया, थाना जसपुरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं।


https://ift.tt/EQA5aJL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *