बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के दूल्हा थोक में एक जर्जर दीवार गिरने से 56 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला मंगलवार शाम जलसा देखने गई थी और बुधवार देर रात घर लौटते समय यह हादसा हुआ। मृतका की पहचान गांव निवासी स्वर्गीय करीम बख्श की पत्नी के रूप में हुई है। वह मंगलवार शाम करीब 5 बजे जलसा देखने के लिए घर से निकली थीं। बुधवार देर रात लगभग 1 बजे जब वह कार्यक्रम के बाद घर लौट रही थीं, तभी रास्ते में मंगल पांडे की जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार के मलबे में दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के समय मौके पर मौजूद हुस्न बानो और गुलफिशा बानो ने चीख-पुकार मचाई। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे से महिला को बाहर निकाला। इसके बाद 108 एंबुलेंस की सहायता से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा ले जाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. प्रदीप ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बिसंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए दुर्गावती मेडिकल कॉलेज, बांदा भेज दिया। मृतका के परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं।
https://ift.tt/MZCA9KO
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply