बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के बम्बिया गांव में जमीन विवाद को लेकर एक परिवार पर हमला किया गया। 31 जनवरी 2026 को सुबह 7 बजे कुछ लोगों ने एक महिला और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की और उनके घर का छज्जा तोड़ दिया। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया है। शिकायत पत्र में पीड़िता ने बताया कि श्रीराम पुत्र बसन्ता, एसके पुत्र मोतीलाल, चिरपुल्ली, उसकी पत्नी सीता और बहू विमला पत्नी गोरेलाल लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस गए। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पीड़िता और उसके पति पर हमला किया। पति जान बचाकर भाग गए, जिसके बाद हमलावरों ने पीड़िता और उसकी बेटियों राखी व खुशी को पीटा। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही अपने मकान में छत डलवाई थी। हमलावरों ने छज्जे में लगी बांस-बल्ली तोड़कर उसे गिरा दिया। जब पीड़िता और उसकी बेटियों ने शोर मचाया, तो गांव के छंगू कोरीच सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। पीड़िता ने चिल्ला थाने में घटना की सूचना दी, लेकिन वहां न तो चोटों का डॉक्टरी मुआयना कराया गया और न ही कोई कार्रवाई की गई। इसके बाद पीड़िता बांदा जिला अस्पताल पहुंची, जहां उसने अपनी चोटों का डॉक्टरी मुआयना कराया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि हमलावर गुंडागर्दी करने वाले लोग हैं और उनके खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं होता। मारपीट में पीड़िता और उसकी बेटियों राखी व खुशी को चोटें आई हैं।
https://ift.tt/MndlOj2
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply