DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बांदा के इंजीनियर ने नैनीताल में सुसाइड किया:स्टेटस पर मंगेतर की फोटो लगाकर लिखा- धोखेबाज तू बदल गई; सगाई टूटने से परेशान था

बांदा के रहने वाले एक टेलीकॉम इंजीनियर ने नैनीताल में सुसाइड कर लिया। कुछ दिन पहले उसकी सगाई टूटी थी। जिसके चलते वो परेशान था। आत्महत्या से पहले उसने वाट्सऐप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो लगाकर लिखा- धोखेबाज तू बदल गई। वो अपने भाई के साथ रेंट पर कमरा लेकर रहता था। गुरुवार को जब उसका भाई अपने काम पर गया, उसके जाते ही उसने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। उसके लौटने पर सुसाइड का पता चला। पूरा मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर का है। मौके की तीन तस्चीरें देखिए अब विस्तार से समझिए पूरा मामला बांदा जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर नरैनी तहसील में बक्शी का पुरवा नेवी गांव है। यहां के विनय प्रजापति (28) उत्तराखंड के लालकुआं के अंबेडकर नगर में अपने चचेरे भाई रावेंद्र के साथ रहते थे। रावेंद्र भी वहां प्राइवेट कंपनी में जॉबकरते हैं। राघवेंद्र के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे जब रावेंद्र काम से घर लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो रावेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो विनय का शव पंखे के कुंडे के सहारे लटक रहा था। ये देखते ही रावेंद्र बदहावाश हो गया। पुलिस ने जांच की। उसकी जेब में मोबाइल मिला। मोबाइल की जांच में विनय का वाट्सऐप स्टेटस लगा मिला। जिसमें मंगेतर पर धोखा देने की बात लिखी थी। भाई राघवेंद्र के मुताबिक, विनय की शादी बांदा की ही एक युवती से फिक्स हुई थी। दोनों की सगाई कुछ महीने पहले हो चुकी थी। सगाई के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक था। लेकिन करीब एक महीने से युवती विनय से फोन पर बात करने से मना कर रही थी। विनय कहता था कि वो किसी और से बात करती है। उसने मुझे धोखा दिया है। राघवेंद्र के मुताबिक, इस बात से वो परेशान था। लेकिन वो सुसाइड कर लेगा, इस बात का अंदाजा नहीं था। गुरुवार की सुबह जब मैं अपने काम पर गया तो वहां से लौटते समय शाम करीब 4:30 बजे विनय ने मुझे कॉल कर खाने के बारे में पूछा था। उस समय विनय की बातों से किसी अनहोनी का आभास नहीं हुआ था। लेकिन जब शाम को साढ़े 6 बजे मैं लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। अंदर उसकी लाश लटक रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है।


https://ift.tt/SpbHNIc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *