DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बांके बिहारी में मुस्लिम ठेकेदार लगा रहा रेलिंग:हिंदूवादियों ने किया विरोध,मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखकर की ठेका रद्द करने की मांग

बांके बिहारी मंदिर में मुस्लिम ठेकेदार को रेलिंग लगाने का काम दिए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि जहां, भगवान राधा कृष्ण ने महारास और माखन चोरी लीला की हो ,जहां बांके बिहारी विराजमान हों, उस स्थान पर गौ मांस खाने वाले, सनातन धर्म के विरोधी आएंगे तो ब्रज वासियों को सहन नहीं होगा। ठेके क्यों और किसने दिया। इसकी जांच कराई जाए। जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला बांके बिहारी मंदिर में हाल के दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ी है। भीड़ को नियंत्रित कर कतार में दर्शन कराने के लिए 21 हजार स्टील की रेलिंग लगाई जा रही है। रेलिंग के काम के लिए ठेका मेरठ की कनिका कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है। आरोप है कि इस कंपनी के मुख्य पार्टनर मुस्लिम है। इस बात की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के लोग नाराज हो गए हैं। वे ठेका निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। फलाहारी महाराज ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि जहां भगवान राधा कृष्ण ने महारास और माखन चोरी लीला की हो ,जहां बांके बिहारी विराजमान हों, उस स्थान पर गौ मांस खाने वाले, सनातन धर्म के विरोधी आएंगे तो ब्रज वासियों को सहन नहीं होगा, हमारे कृष्ण कन्हैया भी नाराज हो जाएंगे। मंदिर के 1 किलोमीटर तक घुसने नहीं दिया जाए यह लोग सनातन धर्म के विरोधी हैं, हिंदुओं को काफिर कहते हैं, ऐसे लोगों को मंदिर प्रांगण से 1 किलोमीटर तक घुसने नहीं दिया जाए। हमारे सनातनियों में स्टील रेलिंग लगाने के लिए हजारों ठेकेदार हैं ,तो फिर हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले और मथुरा, काशी, अयोध्या को तोड़कर वहां नमाज अदा करने वाले मुगलों के वंशजों को यह ठेका क्यों दिया गया है।
पहचान छिपाकर लिया ठेका दिनेश फलाहारी ने कहा कि पहचान छिपाकर कनिका कंस्ट्रक्शन के मालिक सलीम अहमद ने ठेका लिया है। इसकी जांच कराई जाए। ठेका निरस्त किया जाए। यह ठेका किसी सनातनी भाई को मिलना चाहिए। अकबर ने किये थे स्वामी हरिदास जी के दर्शन बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाए जाने के मामले में हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य शैलेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि यह जानकारी नहीं है रेलिंग लगाने वाले कौन हैं। लेकिन बांके बिहारी जी के प्राकट्य कर्ता स्वामी हरिदास जी के दर्शन करने और संगीत सुनने के लिए तो स्वयं अकबर यहां आये थे।


https://ift.tt/UGtlaMD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *