अगर आप मिलेट्स (मोटा अनाज) अधिक खा रहे हैं तो सावधान हो जाइए। यह आपकी सेहत भी खराब कर सकता है। आपका पाचन बिगड़ सकता है। शनिवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) के महानिदेशक डॉ. संजय सिंह ने कही। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में उन्होंने कहा कि मिलेट्स में पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में मिलते थे। बहुत ज्यादा मिलेट्स खाने से नुकसान भी हैं। अगर मिलाकर खाएंगे तो नुकसान कम होगा। रोज खाएंगे तो पचाने की शक्ति चाहिए। आटा में 60-40 या 70-30 का अनुपात में बिक रहा है। उप्र में विकसित हो रही मिलेट्स की प्रजाति उपकार के महानिदेशक डॉक्टर संजय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने 500 करोड़ दिए गए थे, जिसमें बीज बांटना व शोध करना था। बीज बांटने का काम कृषि विभाग कर रहा है। इसके अलावा शोध का काम उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा कराया जा रहा है, जिसमें 10 संस्थान (केंद्रीय व राज्य विवि) काम कर रहे हैं। हम आने वाले दो में उत्तर प्रदेश में रागी व कोदो की प्रजातियां जारी करेंगे। यह काम होने के बाद किसानों की आय बढ़ेगी व प्रदेश में उत्पादन बढ़ेगा। उप्र दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक सीएसए के प्रसार निदेशालय में एक दिवसीय पोषक अनाजों पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपकार के महानिदेशक डॉक्टर संजय सिंह ने विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की ओर से लिखित पुस्तकों का विमोचन किया गया। निदेशक शोध डॉ. आरके यादव ने कहा कि देश में श्री अन्न (मोटे अनाज) का रकबा लगभग 69.70 लाख हेक्टेयर (2023-24) है, जिसमें उत्तर प्रदेश दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है, जिसका रकबा लगभग 12.45 मिलियन हेक्टेयर (लगभग 8.06%) है, जबकि राजस्थान सबसे आगे है। यूपी में मोटे अनाज की खेती लगातार बढ़ रही है, जिससे किसानों को फायदा हो रहा है। इस मौके पर डॉ. विजय यादव, डॉ. श्वेता, डॉ. लोकेंद्र, डॉ. सोमवीर, डॉ. सीमा सोनकर आदि रहे।
https://ift.tt/KqGDmxh
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply