DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बहराइच में तेंदुआ पिंजरे में कैद:बकरी का शिकार करने के लालच में फंसा, ग्रामीणों को मिली राहत

बहराइच जिले के शिवपुर इलाके में कई दिनों से दहशत फैला रहा एक तेंदुआ रविवार देर रात पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग ने ग्रामीणों की मांग पर उसे पकड़ने के लिए खेत में पिंजरा लगाया था, जिसमें बकरी बांधी गई थी। बकरी का शिकार करने के लालच में तेंदुआ पिंजरे में फंस गया। शिवपुर ब्लॉक के बल्दुपुरवा, बाजपुरवा और पिपरिया ग्राम के पास कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही थी। बीते 5 दिसंबर को तेंदुए ने ग्रामीण अच्छे लाल पर हमला करने का प्रयास भी किया था, जिससे ग्रामीण भयभीत थे। ग्रामीणों की शिकायत के बाद वन विभाग ने बल्दुपुरवा ग्राम के पास बबई नदी किनारे गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया था। इसी पिंजरे में रविवार देर रात तेंदुआ फंसा। नानपारा रेंज के क्षेत्राधिकारी पीयूष ने बताया कि वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में करीब चार साल का एक नर तेंदुआ कैद हुआ है। वन विभाग की टीम उसे रेंज कार्यालय ले आई है। रेंज कार्यालय में तेंदुए का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर उसे उसके प्राकृतिक वास में छोड़ा जाएगा।


https://ift.tt/WNXx5JO

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *