बहराइच जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र स्थित चनैनी गांव में गुरुवार सुबह एक जंगली जानवर के हमले में दो ग्रामीण घायल हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने के बाद दोनों की जान बच सकी। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। यह घटना सुबह करीब 6 बजे हुई, जब चनैनी गांव निवासी राम धीरज यादव (50) और नागे (35) टहलने निकले थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ महिलाओं को शोर मचाते हुए भागते देखा, जिनके पीछे एक जंगली जानवर था। दोनों ग्रामीण महिलाओं को बचाने के लिए आगे बढ़े, तभी जानवर ने उन पर हमला कर दिया। हमले के बाद उनकी चीख सुनकर आसपास के अन्य ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के शोर मचाने और दौड़ने पर जंगली जानवर खेतों की ओर भाग गया। हमले में राम धीरज यादव और नागे के हाथों पर घाव हो गए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि हमलावर जानवर तेंदुआ था। घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।
https://ift.tt/5Hdzic9
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply