बहराइच जिला कारागार में एक बंदी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। कारागार प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गोबार निवासी 70 वर्षीय मैकूलाल को 30 जनवरी को परिवार के दो अन्य सदस्यों के साथ शांतिभंग के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया था। बुधवार को कारागार में मैकूलाल की तबीयत अचानक खराब हो गई। जेल प्रशासन ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल भेजा, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कारागार के डिप्टी जेलर ने बताया कि बंदी मैकूलाल को अचानक चक्कर आए और वह गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत के सही कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।
https://ift.tt/auUTML4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply