DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बहन के घर जा रहे युवक को पिकअप ने कुचला:हरदोई में मौत, जिंदगी-मौत से जूझ रही पत्नी,दो छोटी बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

हरदोई के लोनार थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा जगदीशपुर–सवायजपुर मार्ग पर न्यूरादेव पुलिया के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं राहगीरों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची जिसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया,जहां डॉक्टरों ने 30 वर्षीय जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पत्नी मीना देवी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि मृतक जितेंद्र खुमारीपुर देहात कोतवाली का रहने वाला था और हरदोई में एक कॉस्मेटिक की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

मृतक अपनी पत्नी के साथ बहन के घर जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। जितेंद्र परिवार में सबसे बड़े थे और अपने पीछे पत्नी व दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राकेश यादव ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक को जल्द से जल्द पकड़ कर जेल में डाला जाएगा।


https://ift.tt/HDuVNGW

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *