लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में बस बैक करने के दौरान शटरिंग कारीगर चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। कारीगर अपने साथी के साथ चाय पीकर लौट रहा था। तभी चालक ने अचानक बस बैक कर दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान काजीखेड़ा माजरा बिनकी फतेहपुर के रहने वाले रहीम (55) के रूप में हुई। पिछले करीब 7 महीने से सुशांत गोल सिटी स्थित पुलिस मुख्यालय के पास बन रही 6 मंजिला बिल्डिंग में काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह अपने साथी उन्नाव निवासी रमेश के साथ चाय पीने गए थे। बिना हार्न दिए बैक की गाड़ी चाय पीकर करीब 8:30 बजे लौट रहे थे। तभी राम मनोहर लोहिया संस्थान की खड़ी बस के पीछे से गुजरने लगे। इस दौरान बस चालक ने बिना देखें बस बैक कर दी। जिसके चलते रहीम पहिए के नीचे आ गए, जबकि रमेश टक्कर से दूर जा गिरा। दोनों को गंभीर चोटें आई। इलाज के लिए दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान रहीम की मौत हो गई, जबकि रमेश का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। पुलिस बोली- नहीं मिली तहरीर भतीजे जहीर ने बताया लंबे समय से साथ मे ही उस साइट पर काम कर रहे थे। रहीम के परिवार में पत्नी आमना बेगम और आठ बच्चे हैं। घटना के बाद से परिवार रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/N6WBX4o
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply