बस्ती में अयोध्या हाईवे पर बस पर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले युवक ने गुरुवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी ने थाने पहुंचकर अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि उससे बड़ी गलती हो गई है। पुलिस के अनुसार, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के पड़रीबाबू निवासी शिवम सिंह ने आत्मसमर्पण किया। शिवम ने बताया कि बुधवार को छावनी थाना क्षेत्र के घघौव इलाके में बस को साइड न मिलने पर वह गुस्से में आ गया और उसने फायरिंग कर दी। घटना के बाद से वह फरार था। यह घटना बुधवार दोपहर अयोध्या हाईवे पर हुई थी। बुलेट सवार युवक ने चलती बस पर 12 बोर के कट्टे से गोली चलाई थी। गोली बस के शीशे पर लगी, लेकिन किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बस में लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड निवासी परशुराम उपाध्याय (68) का शव दाह संस्कार के लिए अयोध्या ले जाया जा रहा था। फायरिंग के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई थी। यात्रियों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने साथी के साथ बुलेट से फरार हो गया था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।
https://ift.tt/Z4jti1v
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply