बस्ती जिले में बुधवार को नेशनल हाईवे पर अयोध्या जा रही एक बस पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के घघौव के पास हुई, जिससे बस में सवार यात्रियों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही थी। घघौव के पास बस में सवार एक व्यक्ति और बाहर खड़े युवक के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर युवक ने अचानक अवैध तमंचा (कट्टा) निकालकर बस की ओर गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनते ही बस में बैठे यात्री सहम गए। कुछ यात्रियों ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी युवक को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस ने बस में सवार यात्रियों से पूछताछ की और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। छावनी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
https://ift.tt/vEkH4cd
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply