बस्ती रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाई गई लिफ्ट कई दिनों से खराब पड़ी है। इसके बंद होने से स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा करने वालों को सर्वाधिक परेशानी हो रही है। लिफ्ट खराब होने के कारण यात्रियों को भारी सामान के साथ फुटओवर ब्रिज की सीढ़ियां चढ़ने-उतरने को मजबूर होना पड़ रहा है। भीड़भाड़ के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कई बुजुर्ग यात्रियों ने बताया कि सीढ़ियां चढ़ते समय फिसलने और गिरने का खतरा बना रहता है, लेकिन रेलवे प्रशासन ने अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। 3 तस्वीरें देखिए… बस्ती रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री विभिन्न ट्रेनों से आवागमन करते हैं। ऐसे में कई दिनों से लिफ्ट का खराब रहना रेलवे की कार्यशैली पर सवाल उठाता है। यात्रियों ने बताया कि इस संबंध में कई बार स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन अभी तक लिफ्ट की मरम्मत नहीं की गई है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से तत्काल लिफ्ट को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका आरोप है कि यात्रियों की सुविधा के नाम पर केवल योजनाएं बनाई जाती हैं, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने बताया कि उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत करा दिया गया है और लिफ्ट को जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
https://ift.tt/plbmKyf
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply