DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बस्ती में सड़क हादसे में घायल प्रधानाचार्य की मौत:लखनऊ में 15 दिन बाद तोड़ा दम, कप्तानगंज के छात्रों में शोक की लहर

बीटीआरसी इंटरनेशनल स्कूल, कप्तानगंज के प्रधानाचार्य विनोद यादव का लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे 10 नवंबर को अयोध्या से कप्तानगंज लौटते समय सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। प्रधानाचार्य विनोद यादव 10 नवंबर को अयोध्या से कप्तानगंज आते समय रजौली गांव के पास दुर्घटना का शिकार हुए थे। उन्हें पहले सीएचसी कप्तानगंज, फिर जिला अस्पताल बस्ती और गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एक सप्ताह तक होश न आने के कारण उन्हें लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में स्थानांतरित किया गया था। वहां 15 दिनों तक उनका इलाज चला। मंगलवार रात लगभग 9:30 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही बीटीआरसी इंटरनेशनल स्कूल गौरा, कप्तानगंज में शोक की लहर दौड़ गई। विनोद यादव बस्ती जिले के विकासखंड कप्तानगंज के ग्राम पंचायत मेढ़ौवा के निवासी थे। 40 वर्षीय विनोद अपने पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी रीता यादव, 13 वर्षीय पुत्र सुजल और 10 वर्षीय पुत्री रिया हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक का शव आज लखनऊ से उनके पैतृक गांव लाया जा रहा है। विनोद यादव के मौत की खबर से ग्राम पंचायत मेढ़ौवा और पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है, और शोक का माहौल है।


https://ift.tt/NUEr0kh

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *