DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बस्ती में ब्राह्मण महासभा ने की पदाधिकारियों की घोषणा:संगठन विस्तार का बिगुल फूंका, जमीनी स्तर पर होगा मजबूत

बस्ती में ब्राह्मण महासभा ने रविवार को मालवीय मार्ग स्थित अपने परिसर में संगठन विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाना रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ल की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय, मंडल, जिला, शहर और निर्माण समिति के मनोनीत पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई। कार्यक्रम का संचालन संस्थापक राष्ट्रीय महामंत्री शम्भू नाथ मिश्र ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक शुक्ल ने कहा कि किसी भी मजबूत आंदोलन की बुनियाद संगठन विस्तार पर टिकी होती है। ब्राह्मण समाज के उत्थान, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को हर गांव और मोहल्ले तक पहुंचाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आगे आकर जिम्मेदारी संभालने और समाज को एकजुट कर नई दिशा देने का आह्वान किया। बैठक में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष शम्भू नाथ शुक्ल, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री विजय विहारी तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मोहल्ले तक मजबूत करने का आह्वान किया घोषित मनोनयन के तहत राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सत्य नारायण शुक्ल उर्फ सत्ते बाबा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं निर्माण समिति प्रभारी तथा राधेश्याम पाण्डेय उर्फ राधे बाबा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया। मंडल स्तर पर विवेक शुक्ल को मंडल अध्यक्ष और अशोक कुमार मिश्र को मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। जिला समिति में नवीन दूबे को जिलाध्यक्ष, संजय शुक्ल को जिला महामंत्री, विवेक मिश्र, उपेन्द्र शुक्ल और मुन्ना शास्त्री को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सुबेदार दूबे को जिला संगठन मंत्री और सौरभ दूबे को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया। शहर इकाई में राम विनय पाण्डेय को शहर अध्यक्ष, डॉ. एस.के. त्रिपाठी को शहर महामंत्री और धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं निर्माण समिति में अभिनव उपाध्याय को अध्यक्ष और दुर्गेश कुमार मिश्र को सदस्य बनाया गया। अंत में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और समाजहित में पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की।


https://ift.tt/Q4IH1Am

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *