DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बस्ती में पटरी पर लेटकर बुजुर्ग ने दी जान:लोको पायलट ने सीटी बजाकर हटने का संकेत दिया, बभनान में 45 मिनट रुकी पैसेंजर ट्रेन

बस्ती जिले के बभनान रेलवे स्टेशन से लगभग दो किलोमीटर पूर्व शुक्रवार पूर्वाह्न एक बुजुर्ग ने रेल पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के कारण गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर ट्रेन करीब 45 मिनट तक मौके पर रुकी रही, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। रेलवे समपार संख्या 223-सी के पास ट्रेन पहुंचते ही चालक ने पटरी पर लेटे व्यक्ति को देखा। चालक ने कई बार सीटी बजाकर उसे हटने का संकेत दिया, लेकिन वह नहीं हटा और ट्रेन की चपेट में आ गया। चालक ने मेमो के माध्यम से स्टेशन अधीक्षक बी. प्रजापति को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान प्रवीण कुमार पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान 65 वर्षीय भगेलू पुत्र काशी के रूप में हुई, जो वार्ड संख्या 3 पटेल नगर, बभनान, थाना गौर, जनपद बस्ती के निवासी थे। गौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


https://ift.tt/hTjHWrc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *