DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बस्ती में अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता 2026 शुरू:एएसपी ने किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों का बढ़ाया मनोबल

रिजर्व पुलिस लाइन्स में गुरुवार को अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकान्त ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव, प्रतिसार निरीक्षक बी.के. पटेल और यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त ने कहा कि खेलकूद केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसी अन्तर्जनपदीय प्रतियोगिताएं पुलिस बल की विभिन्न इकाइयों के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देती हैं। एएसपी ने खिलाड़ियों से पूर्ण अनुशासन, खेल भावना और निष्पक्षता के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने जनपद और इकाई का नाम रोशन करने की अपील की। उन्होंने जोर दिया कि पुलिस विभाग में शारीरिक फिटनेस और मानसिक सुदृढ़ता अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि इसका सीधा प्रभाव जनसेवा की गुणवत्ता पर पड़ता है। अन्तर्जनपदीय खेल प्रतियोगिता 2026 में विभिन्न पुलिस इकाइयों, थानों और कम्पनियों के चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत एथलेटिक्स, वॉलीबाल, कबड्डी, क्रिकेट और फुटबॉल सहित कई खेलों का आयोजन किया जा रहा है। खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखा गया।


https://ift.tt/59ngYZC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *