बस्ती के गौर थाना क्षेत्र में बलुआ समय माता मंदिर के पास शुक्रवार रात हुए एक सड़क हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा घने कोहरे और अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण हुआ। कार में सवार दूसरा व्यक्ति सुरक्षित बताया जा रहा है। मृतक की पहचान शिवपुर गांव निवासी 45 वर्षीय करुणेश सिंह उर्फ डब्लू पुत्र सजीवन सिंह के रूप में हुई है। वह अपने साथी आमा गांव निवासी दीपक कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय राम सिंह के साथ वैगनार कार से महाराजगंज जिले में निजी कार्य से गए थे। दोनों रात में घर लौट रहे थे। गौर वाल्टरगंज मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बलुआ समय माता मंदिर के पास कुआनो नदी है। इस क्षेत्र में कोहरे का असर अधिक होने के कारण दृश्यता बेहद कम थी। जब उनकी कार मंदिर के पास पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। करुणेश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राजगीर अभिषेक सिंह उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दीपक कुमार सिंह इस हादसे में सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक छा गया। चौकी प्रभारी टिनिच श्रीहरि राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
https://ift.tt/k1gKRdv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply