DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

बस्ती नगर पालिका ने कर्मचारियों को दी राहत:82 लाख एरियर, 65 लाख बोनस का छह साल बाद भुगतान

बस्ती नगर पालिका परिषद ने अपने कर्मचारियों को छह साल से लंबित एरियर और बोनस का भुगतान किया है। पालिका ने कुल 1 करोड़ 47 लाख रुपये कर्मचारियों के खातों में भेजे, जिसमें 82 लाख रुपये एरियर और 65 लाख रुपये बोनस शामिल है। भुगतान मिलते ही कर्मचारियों में खुशी का माहौल देखा गया। आभार प्रकट करने के लिए कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंगद गुप्ता और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा का फूल-माला और बुके देकर स्वागत किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका कर्मियों का एरियर और बोनस पिछले छह वर्षों से लंबित था। वित्तीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद यह भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना पालिका प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा ने कहा कि यह बकाया राशि वर्तमान कार्यकाल से पूर्व की थी। उन्होंने बताया कि नेहा वर्मा के नगर पालिका अध्यक्ष बनने के बाद से कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया गया। वर्मा ने कर्मचारियों को नगर पालिका की रीढ़ बताते हुए कहा कि उनके परिश्रम से ही नगर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती हैं। कर्मचारी लियाकत अली ने भुगतान पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एरियर और बोनस मिलने से सभी कर्मचारियों में उत्साह है। उन्होंने पालिका प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है और वे अधिक लगन से काम करेंगे।


https://ift.tt/gbqPEU0

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *